Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer : आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, 2022 बैच के अफसरों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट

MP IPS Transfer
X

MP IPS Transfer

IPS Transfer : भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में कुल आठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

IPS Transfer : तबादला सूची में सबसे चर्चित नाम आईपीएस आयुष जाखड़ का है, जो हाल के दिनों में भाजपा नेता प्रीतम लोधी से विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे। सरकार ने उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए जबलपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) नियुक्त किया है।

IPS Transfer : वहीं, आईपीएस सुजावल जग्गा का भी तबादला किया गया है। उन्हें धार से स्थानांतरित कर ग्वालियर भेजा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई पदस्थापना दी गई है। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट-


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019