Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : पलक झपकते उड़ा ले गए 3 लाख, स्कूटी की डिक्की पर थी चोरों की नजर, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

cg-news-3-lakh-rupees-stolen-in-the-blink-of-an-eye-thieves-had-their-eyes-on-the-scooters-trunk-daylight-incident-creates-panic
X

cg-news-3-lakh-rupees-stolen-in-the-blink-of-an-eye-thieves-had-their-eyes-on-the-scooters-trunk-daylight-incident-creates-panic

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा नगर में दिनदहाड़े हुई उठाईगिरी की वारदात ने लोगों की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। एक युवक राइस मिल से भुगतान की राशि लेकर घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में कुछ मिनटों की लापरवाही उसे भारी पड़ गई। अज्ञात चोर ने स्कूटी की डिक्की से करीब 3 लाख रुपये लेकर फरार हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, अकलतरा निवासी चिराग अग्रवाल राइस मिल से धान बिक्री का भुगतान प्राप्त कर अपने घर जा रहे थे। उनके पास करीब 3 लाख रुपये नकद थे, जिन्हें उन्होंने स्कूटी की डिक्की में रखा हुआ था। रास्ते में वे एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान मौके की तलाश में बैठे अज्ञात बदमाश ने स्कूटी की डिक्की खोलकर पूरी रकम पार कर दी।

जब चिराग वापस अपनी स्कूटी के पास पहुंचे और डिक्की की जांच की, तो नकदी गायब देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तत्काल अकलतरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पहले से ही पीड़ित की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019