CG Weather
CG Weather : रायपुर। बंगाल में बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।
CG Weather : पिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कपु और पेंड्रा रोड में 20-20 मिलीमीटर, जबकि पसान, कुनकुरी, तमनार, कोरबा और खड़गांव में 10-10 मिलीमीटर बारिश हुई।
CG Weather : तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
CG Weather : अगले 2 दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
CG Weather : रायपुर का लोकल फोरकास्ट
राजधानी रायपुर में सोमवार को दोपहर के समय तेज बारिश हुई। आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
CG Weather : साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रहा असर
प्रदेश के मौसम पर दो ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का असर बना हुआ है। एक उत्तर-पूर्व विदर्भ और दूसरा ओडिशा के आसपास सक्रिय है। यही सिस्टम बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बना रहे हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


