Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : रॉन्ग साइड से आई बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Asian News
CG Accident: Bolero coming from the wrong side hits bike, husband dies, wife injured
X

CG Accident: Bolero coming from the wrong side hits bike, husband dies, wife injured

CG Accident : धमतरी। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

CG Accident : जानकारी के मुताबिक अछोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर अपनी पत्नी के साथ किसी जरूरी काम से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम गागरा पुल के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

CG Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंद्रेश निर्मलकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

CG Accident : घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019