Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद टर्बाइन सेक्शन में लगी भीषण आग, 7 से ज्यादा कर्मी घायल होने की आशंका

CG News
X

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब पावर प्लांट-2 के टर्बाइन सेक्शन में अचानक ब्लास्ट के बाद भीषण आग भड़क उठी। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया।

CG News : बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे टर्बाइन में तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख प्लांट के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

CG News : हादसे में 7 से अधिक कर्मचारियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। सभी घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट के कुछ ही मिनटों में पूरा टर्बाइन क्षेत्र धुएं से भर गया था और दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। फिलहाल प्लांट प्रबंधन और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

CG News : शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019