Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

ED Attack on Pinarayi Vijayans House: केरल में पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर ED की रेड, अधिकारियों पर हमला, देखें वीडियो

Asian News
ED Attack on Pinarayi Vijayans House: केरल में पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर ED की रेड, अधिकारियों पर हमला, देखें वीडियो
X

ED Attack on Pinarayi Vijayans House: केरल में पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर ED की रेड, अधिकारियों पर हमला, देखें वीडियो

ED Attack on Pinarayi Vijayans House: तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन का आवास पर कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले की जांच के लिए पहुंचे ईडी अधिकारियों के वाहन पर CPI(M) कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। कार्यकर्ता केंद्रीय एजेंसी द्वारा केरल में 10 जगहों पर की गई तलाशी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

ED Attack on Pinarayi Vijayans House: अपने आवासों पर ED की तलाशी के मामले में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन ने कहा कि काफी समय से ईडी मेरे घर की तलाशी लेना चाहती थी। मुझे लगता है कि इस तलाशी से कुछ लोगों को, खासकर राहुल गांधी जैसे किसी व्यक्ति को, बहुत संतुष्टि मिलेगी।

ED Attack on Pinarayi Vijayans House: पूर्व सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने कई बार यही सवाल सवाल पूछा था कि पिनाराई विजयन के घर पर छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है और पिनाराई विजयन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस का रुख यह है कि उनके अपने दल के अलावा अन्य दलों के खिलाफ ED की दखलअंदाजी जारी रहनी चाहिए। इनमें से कोई भी चीज हमारा अंत नहीं कर पाएगी।

ED Attack on Pinarayi Vijayans House: केरल में 10 ठिकानों पर ईडी की रेड

बता दें कि बुधवार सुबह ईडी केरल में 10 ठिकानों पर रेड करने पहुंची थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के ठिकाने भी शामिल हैं। बताया गया कि ये कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है, जिसमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019