TS Singh Deo: रायपुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले शिवनंदनपुर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की कार डिप्लोमेसी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में कार ड्राइविंग सीट पर टीएस बाबा नजर आ रहे हैं उनकी बगल की सीट पर भूपेश बघेल। इसी लेकर ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
TS Singh Deo: सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस के धरने में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ विधायक एवं कांग्रेस नेता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने धरने पर बैठे थे। बुधवार का उनका धरना खत्म हुआ।
TS Singh Deo: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धरने में शामिल हुए। पीसीसी चीफ को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच दीपक बैज, सिंहदेव और भूपेश बघेल तीनों साथ दिखे हैं। बघेल वहां मंच साझा किया और आंदोलन स्थल से नगर पंचायत शिवनंदपुर के चुनावी आमसभा स्थल तक दोनों नेता एक साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे।
TS Singh Deo: सिंहदेव बोले-वे और भूपेश बघेल हमेशा साथ हैं
तब गाड़ी की स्टेयरिंग पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने संभाली और बगल की सीट पर भूपेश बघेल सवार हुए। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वे और भूपेश बघेल हमेशा साथ हैं। समय और परिस्थिति हम लोगों को अलग-अलग कामों के जवाबदेहियों से जोड़कर रखती है।
हर समय एक साथ व्यवहारिक रूप से संभव नहीं होता। मिलकर आपस में बात करते रहते हैं जो बात मीडिया में नहीं आती, सार्वजनिक नहीं होती।
TS Singh Deo: क्या है मामला
दरअसल, सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन था। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ धमकी देने, गाली-गलौज करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मंगलवार को टीएस सिंहदेव अनशन पर बैठ गए, जबकि दीपक बैज भूख हड़ताल पर थे। बुधवार को एसडीएम और एएसपी धरनास्थल पहुंचे और सिंहदेव, दीपक बैज से आंदोलन समाप्त करने को लेकर बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस की मांग के अनुरूप टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज धाराओं को हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन खत्म हो गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


