Dantewada Road Accident रायपुर/जगदलपुर। CG Accident: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर 4-5 बार पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में 6 महीने की मासूम बच्ची समेत कुल 8 लोग घायल हो गए।
Dantewada Road Accident हादसे में बच्ची कार से बाहर गिरी

जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग रायपुर के भाठागांव क्षेत्र के निवासी हैं और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने किरंदुल जा रहे थे। हादसे के दौरान 6 महीने की बच्ची कार से बाहर फेंक दी गई और पास के पेड़ में जा अटकी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
Dantewada Road Accident एक महिला की हालत गंभीर
घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पास स्थित क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोने की वजह से दुर्घटना हुई।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


