Iranian Shahed Suicide Drones
Iranian Shahed Suicide Drones: नई दिल्ली। रूस के साथ चार साल से जंग लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस वक्त सऊदी अरब के दौरे पर हैं। ईरान युद्ध और पड़ोसी देशों पर तेहरान के ड्रोन हमलों के बीच, यूक्रेन और सऊदी अरब ने डिफेंस डील किया है। जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेन के ड्रोन कॉम्बैट एक्सपर्ट जिनके पास रूसी आक्रमण के दौरान इस्तेमाल किए गए ईरान-निर्मित शाहेद ड्रोनों का मुकाबला करने का चार साल से अधिक का अनुभव है, ये एक्सपर्ट पांच खाड़ी देशों को तेहरान के हमलों का जवाब देने में मदद कर रहे हैं।
Iranian Shahed Suicide Drones: सऊदी अरब के दौरे पर आए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि सऊदी अरब सहित मध्य पूर्व के कई देशों में 200 से अधिक यूक्रेनी एंटी ड्रोन एक्सपर्ट तैनात किए गए हैं। यूक्रेन रूस के ड्रोन्स को मार गिराने के लिए अपने सस्ते ड्रोन इंटरसेप्टर, इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग उपकरण और विमान-रोधी तोपों के मिश्रण को एक प्रभावी एयर डिफेंस सिस्टम के रूप में प्रचारित कर रहा है। इसके साथ ही कीव ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी तरह का यह पहला समझौता किया है।

Iranian Shahed Suicide Drones: जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेन के ड्रोन कॉम्बैट एक्सपर्ट जिनके पास रूसी आक्रमण के दौरान इस्तेमाल किए गए ईरान-निर्मित शाहेद ड्रोनों का मुकाबला करने का चार साल से अधिक का अनुभव है, ये एक्सपर्ट पांच खाड़ी देशों को तेहरान के हमलों का जवाब देने में मदद कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि यूक्रेन इस बात पर भी विचार कर रहा है कि क्या वह होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा बहाल करने में कोई भूमिका निभा सकता है। इसके बदले में यूक्रेन उन गल्फ देशों के उन एडवांस एयर डिफेंस मिसाइलों की मांग कर रहा है जो खाड़ी देशों के पास है। यूक्रेन को ऐसी डिफेंस सिस्टम की जरूरत रूसी हमले को रोकने के लिए है।
Iranian Shahed Suicide Drones: सस्ते और असरदार हैं यूक्रेन के ड्रोन इंटरसेप्टर
दरअसल, ईरान द्वारा विकसित शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़े पैमाने पर हुआ है। यूक्रेन ने इन ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए सस्ते और प्रभावी इंटरसेप्टर ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग सिस्टम और एंटी-एयरक्राफ्ट गनों का मिश्रण तैयार किया है। जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेन का यह एयर डिफेंस मॉडल युद्ध में परखा हुआ है और अब इसे खाड़ी देशों के साथ साझा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यूक्रेन होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने में भी भूमिका निभाने पर विचार कर रहा है। हाल के रूसी हमले के दौरान यूक्रेन की हवाई सुरक्षा प्रणाली ने रूसी ड्रोनों को रोकने में 97% की प्रभावशाली सफलता दर हासिल की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


