Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बुढ़ादेव पहाड़ी में लगी भीषण आग, हवा के कारण तेजी से फैल रही, शहर में दहशत का माहौल

CG News
X

CG News : डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में स्थित प्राचीन बुढ़ादेव पहाड़ी पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे पहाड़ी क्षेत्र में फैलने लगी।

CG News : बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर सूखी घास और झाड़ियों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैल रही है। ऊपर से चल रही तेज हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है। लपटें और धुएं के गुबार शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल है।

CG News : सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि सूचना मिलने के बावजूद देर तक दमकल और प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

CG News : बुढ़ादेव पहाड़ी न केवल प्राकृतिक धरोहर है, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र भी है। इस आग से पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका है, साथ ही यहां रहने वाले वन्य जीवों और जैव विविधता पर भी खतरा मंडरा रहा है। फिलहाल हालात गंभीर बने हुए हैं और आग पर जल्द काबू पाने के लिए प्रशासन की त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019