MP Crime : इंदौर। मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इंदौर ग्रामीण के मानपुर थाना पुलिस ने फोरलेन पर हथियारों की डील करने पहुंचे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
MP Crime : पुलिस कार्रवाई में 10 देशी पिस्टल, 13 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक बैग सहित करीब 4.23 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लेबड़-मानपुर फोरलेन स्थित तुलसी चिनार ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास हथियारों की सप्लाई करने वाले थे।
MP Crime : गिरफ्तार आरोपियों में शिवम तोमर (मुरैना), कार्तिक लसोरिया (इंदौर), राजू छाबड़ा और भगत सिंह दांगी (दोनों धार) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है, जबकि अन्य आरोपियों पर भी एनडीपीएस और मारपीट के केस दर्ज हैं।
MP Crime : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 और बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और किन लोगों तक सप्लाई किए जाने थे। साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


