Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

CG News
X

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली की है, जहां 23 वर्षीय नूतन दीवान ने अपने ही घर में यह खौफनाक कदम उठाया।

CG News : बताया जा रहा है कि नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और बड़े सपनों के साथ ससुराल आई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पति से हुए विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से जहां एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019