Air India Flight
Air India: नई दिल्ली: एअर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में गुरुवार को तकनीकी गड़बड़ी सामने आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई उड़ान AI111 को उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद ही बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइन के विमानों की तकनीकी स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Air India: मिली जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, विमान लगभग चार घंटे तक उड़ान भरने के बाद सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंच चुका था, तभी तकनीकी समस्या के संकेत मिलने लगे। यात्रियों द्वारा विमान के अंदर असामान्य आवाजें सुने जाने की भी सूचना है, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस दिल्ली मोड़ने का फैसला लिया।
Air India: करीब सात घंटे हवा में रहने के बाद यह विमान दोपहर लगभग 12:30 बजे सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध तकनीकी खराबी के चलते यह निर्णय लिया गया और विमान की विस्तृत जांच की जा रही है।
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए उन्हें जल्द वैकल्पिक व्यवस्था से लंदन भेजने का आश्वासन दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


