CG Crime : कबीरधाम। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र स्थित रानीदहरा जलप्रपात में मिली महिला की लाश ने पूरे इलाके को हिला दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि यह हत्या प्रेम संबंध और आपसी विवाद का नतीजा थी।
CG Crime : मृतका की पहचान सुखमति बाई बैगा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बाकल, जिला मुंगेली के रूप में हुई। आरोपी देवेंद्र जयसवाल, ग्राम दरवाजा का निवासी, लंबे समय से मृतका के प्रेम संबंध में था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन महिला पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने के कारण तैयार नहीं थी।
CG Crime : जानकारी के मुताबिक, दोनों पहले दिल्ली भाग चुके थे, लेकिन महिला के कहने पर लौट आए। इसके बाद महिला ने आरोपी से दूरी बनाई और कथित रूप से 10 लाख रुपये की मांग करते हुए रिश्ता खत्म करने की धमकी दी।
CG Crime : नाराज युवक ने 16 मार्च को महिला को घुमाने के बहाने रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पानी में फेंक दिया। तीन दिन बाद 19 मार्च को पर्यटकों ने जलप्रपात में शव देखा। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। मामले की आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


