Iran
Iran: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में कूटनीतिक गतिविधियों के बीच पाकिस्तान को उस समय बड़ा झटका लगा, जब ईरान ने खाड़ी से कराची की ओर जा रहे एक कंटेनर जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य में रोक दिया। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, जहाज को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके चलते उसे वापस खाड़ी क्षेत्र की ओर लौटना पड़ा।
Iran: रिपोर्ट के मुताबिक यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ था। काबुल स्थित ईरान दूतावास के बयान में कहा गया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने जहाज को रोककर वापस भेज दिया, क्योंकि उसके पास होर्मुज से गुजरने की वैध अनुमति नहीं थी। इस घटनाक्रम पर पाकिस्तान और यूएई, दोनों ही देशों ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Iran: बताया जा रहा है कि यह एक छोटा फीडर कंटेनर जहाज था, जिसकी क्षमता करीब 6850 टन माल ढोने की है। इसमें शारजाह के पास सामान लादा गया था और यह ओमान के रास्ते होर्मुज से गुजर रहा था। हालांकि, IRGC की चेतावनी के बाद जहाज को अपना मार्ग बदलना पड़ा। जहाज में क्या सामान था, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Iran: विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के लिए इसलिए अहम है क्योंकि पहले ईरान कई जहाजों को इस मार्ग से गुजरने देता रहा है। ऐसे समय में यह कदम उठाया गया है, जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता को लेकर हलचल तेज है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


