Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 9वीं के छात्र ने आम के पेड़ पर लगाई फांसी, दो माह से नहीं जा रहा था स्कूल

CG News
X

CG News : बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित धूरी पारा मंगला इलाके में एक नाबालिग छात्र की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला।

CG News : मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिवार वालों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। इसी दौरान वह गलत संगत में पड़ गया और नशे की लत लगने की बात भी सामने आ रही है।

CG News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019