CG News : सरगुजा। नशे के खिलाफ अभियान में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने झारखंड से संचालित नशीले इंजेक्शन के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए झारखंड के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7.50 लाख रुपये कीमत के 1500 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।
CG News : यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। इससे पहले 30 जनवरी 2026 को गोदरमाना (झारखंड) निवासी अनूप गुप्ता और बतौली (सरगुजा) निवासी विनय गुप्ता को 1200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सप्लाई गढ़वा जिले के रंजीत विश्वकर्मा से हो रही थी, जबकि उसके सहयोगी मंजूर अंसारी और प्रमोद कुमार नेटवर्क संभाल रहे थे।
CG News : सूचना के आधार पर साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई और 31 जनवरी की शाम पलटन घाट, रामानुजगंज से तीनों आरोपियों को एक साथ दबोच लिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) और 29 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


