Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2026: वाराणसी को बड़ी सौगात, 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, शिप रिपेयर स्टेशन भी खुलेगा

Asian News
Budget 2026
X

Budget 2026

Budget 2026: नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने वाली कई बड़ी घोषणाएं की हैं। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं।

Budget 2026: वित्त मंत्री ने पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का ऐलान किया। ये कॉरिडोर प्रमुख शहरों को "ग्रोथ कनेक्टर" के रूप में जोड़ेंगे। इनमें से दो कॉरिडोर वाराणसी से जुड़े हैं- दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी।

Budget 2026: अन्य कॉरिडोर हैं:
मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई और चेन्नई-बेंगलुरु। इससे यात्रा समय में भारी कमी आएगी, पर्यटन-व्यापार बढ़ेगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

Budget 2026: वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधा भी
वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र (शिप रिपेयर इकोसिस्टम) स्थापित करने की भी घोषणा की गई है, जो इनलैंड वॉटरवे को मजबूत बनाएगा। इसी तरह पटना में भी ऐसा केंद्र बनेगा। पर्यावरण-अनुकूल कार्गो मूवमेंट के लिए पूर्व में डंकुनी से पश्चिम में सूरत तक नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनेगा और अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा के नेशनल वॉटरवे-5 से होगी।

Budget 2026: बजट में वित्त मंत्री ने देश को विकसित बनाने के लिए तीन प्रमुख कर्तव्यों की बात कही- आर्थिक विकास को तेज करना और लचीलापन बढ़ाना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनकी क्षमता निर्माण करना, तथा सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित कर हर क्षेत्र को संसाधन- अवसर प्रदान करना।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019