Share Market Update Today:
Market Today January 07: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल रंग के निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 169.64 अंक टूटकर 84,909.30 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.35 अंक फिसलकर 26,128.90 अंक पर पहुंच गया।
Share Market Today January 07: सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। हालांकि टाइटन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में तेजी रही।
Share Market Today January 07: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 107.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,749.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग नुकसान में रहे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


