CG News : NH-63 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराया ट्रेलर, आग का गोला बना वाहन

CG News : बीजापुर। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। गदामल्ली चौक, नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही पलों में ट्रेलर आग की लपटों में घिर गया।
CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर से उठती लपटें और धुएं का गुबार दूर से दिखाई देने लगा। वाहन हैदराबाद की ओर जा रहा था। आग इतनी तेज थी कि ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
CG News : हादसे के बाद काफी देर तक चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। आशंका जताई जा रही है कि चालक आग की चपेट में आ गया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
CG News : सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर यातायात रोका और मामले की जांच शुरू कर दी है।


