Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : नशे में धुत चालक की लापरवाही से ट्रक में जा घुसी स्कूली वाहन, कई बच्चे घायल

Asian News
CG Accident
X

CG Accident : रायपुर। जिले के आरंग क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसे ने स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल का तेज रफ्तार वाहन आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया, जिससे वाहन में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।

CG Accident : प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में थे। नशे की हालत में चालक ने वाहन को तेज रफ्तार में चलाया, जिससे नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। वाहन में महासमुंद और आरंग क्षेत्र के बच्चे सवार थे, जो रोज की तरह स्कूल जा रहे थे।

CG Accident : हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता भी सामने आई। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के बजाय उन्हें स्कूल परिसर ले जाया गया। इस लापरवाही की जानकारी मिलते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने में स्कूल प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा है।

CG Accident : ग्रामीणों और अभिभावकों ने सवाल उठाया कि आखिर कैसे एक शराबी चालक को बच्चों से भरे स्कूल वाहन की जिम्मेदारी दी गई। अब परिजन और स्थानीय लोग दोषी चालक के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019