MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कोलार क्षेत्र स्थित प्रीमियम टावर कॉलोनी में रहने वाले एक एमबीबीएस छात्र ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सचिन सिंह के रूप में हुई है, जो एलएन मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था।
MP News : जानकारी के अनुसार, सचिन रात में अपनी महिला मित्र से मिलकर फ्लैट लौटा था। अगली सुबह करीब 6 बजे उसने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी और कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई।
MP News : पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सचिन पिछले तीन महीनों से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि कॉलेज में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा से उसकी करीबी थी, लेकिन लंबे समय से बातचीत बंद होने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था।
MP News : टीआई संजय सोनी के मुताबिक, सचिन अपने फ्लैट में तीन अन्य मेडिकल छात्रों के साथ रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


