Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 12 लाख का चेक अटकाकर मांगे 2 लाख, एसीबी ने जनपद सीईओ समेत 3 को रिश्वत लेते दबोचा

CG News : 12 लाख का चेक अटकाकर मांगे 2 लाख, एसीबी ने जनपद सीईओ समेत 3 को रिश्वत लेते दबोचा
X

CG News: ₹2 lakh demanded after withholding ₹12 lakh cheque; ACB nabs three, including Janpad CEO, while accepting the bribe.

CG News : सक्ती। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ, एक बाबू और एक भृत्य को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब आरोपी विकास कार्यों के भुगतान से जुड़े चेक जारी करने के बदले कमीशन की रकम वसूल रहे थे।

CG News : जानकारी के अनुसार, ग्राम लिमतरा की सरपंच के पुत्र अरुण भारद्वाज ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत पंचायत को निर्मल घाट और नाली निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें से 8 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था, जबकि शेष 12 लाख रुपये का चेक जारी करने की प्रक्रिया लंबित थी।

CG News : आरोप है कि शेष राशि का चेक जारी करने के एवज में जनपद पंचायत के सीईओ निखिल कश्यप और बाबू अविनाश ठाकुर ने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाना चाहता था, जिसके बाद उसने एसीबी से संपर्क किया।

CG News : जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपियों ने अपने भृत्य लच्छन भानू के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये पहले ही ले लिए थे। इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते समय तीनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

CG News : कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019