Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : 8 जनवरी को CM हाउस में लगेगा जनदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खुद सुनेंगे जनता की हर समस्या

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

Raipur City News : मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता, प्राथमिकता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम करता है, जिससे आम लोगों को समयबद्ध और प्रभावी समाधान मिल पाता है।

Raipur City News : मुख्यमंत्री का कहना है कि जनदर्शन का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं का वास्तविक और ठोस समाधान करना है। इसी के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019