Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mp Accident : तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम समेत 5 की दर्दनाक मौत, दो घायल

Mp Accident : तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम समेत 5 की दर्दनाक मौत, दो घायल
X

MP Accident: Speeding Bolero loses control and overturns; 5 dead—including a young child—and two injured in tragic incident.

Mp Accident : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सोमवार शाम हुआ भीषण सड़क हादसा कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गया। मटकुली-पिपरिया मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो जीप के अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Mp Accident : पुलिस के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग तामिया से मटकुली की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण जीप सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार लोग वाहन के नीचे दब गए। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

Mp Accident : दुर्घटना में प्रदीप धुर्वे 48 वर्ष, उनकी पत्नी ज्योति धुर्वे और उनके आठ वर्षीय बेटे अक्षत धुर्वे की जान चली गई। इसके अलावा पंचम ठाकुर 55 वर्ष और कुलदीप ठाकुर 40 वर्ष भी हादसे का शिकार हो गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हादसे में घायल आकाश धुर्वे और शरद उइके को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Mp Accident : दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019