Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : महिला IAS के नाम दर्ज मकान से चल रहा था देह व्यापार, 5 कॉलगर्ल और 4 ग्राहक अरेस्ट हिरासत में

Sex Racket
X

Sex Racket : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई कीड़गंज इलाके में की गई, जहां रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक मकान से लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।

Sex Racket : पुलिस छापेमारी के दौरान मौके से 5 कॉलगर्ल और 4 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस मकान में यह अवैध गतिविधि चल रही थी, वह एक महिला IAS अधिकारी के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। हालांकि, मकान को किराए पर दिया गया था और अधिकारी का इस रैकेट से सीधे जुड़ाव सामने नहीं आया है।

Sex Racket : पुलिस के अनुसार, मकान करीब 15 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया गया था। किराएदार ने शुरुआत में परिवार के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसी मकान को देह व्यापार का अड्डा बना लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को कई अहम सबूत भी मिले हैं।

Sex Racket : स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई-
इलाके के निवासियों ने बताया कि मकान में लगातार अजनबी लोगों की आवाजाही से माहौल संदिग्ध हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस ने जबरन प्रवेश किया और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019