UNSC Meeting
Venezuela President Nicolas Maduro: यूएन। अमेरिका की वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने सोमवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाने का फैसला किया है। यह मीटिंग सोमालिया की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) होगी। UNSC की बैठक में भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय तलाशे जाएंगे।
Venezuela President Nicolas Maduro: बता दें कि सोमालिया इस समय UNSC का रोटेटिंग प्रेसिडेंट है। इस घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है। उनके प्रवक्ता स्टेफेन डुजारिक ने कहा कि यह घटना एक खतरनाक मिसाल कायम करती है और सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करना चाहिए।
Venezuela President Nicolas Maduro: पेट्रो ने कहा कि अमेरिका का हमला वेनेजुएला की संप्रभुता और लैटिन अमेरिका की सुरक्षा के खिलाफ है। पेट्रो ने यह भी कहा कि किसी देश के आंतरिक विवाद का समाधान वहां के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए, अमेरिका की कार्रवाई UN के सिद्धांतों के खिलाफ है।
Venezuela President Nicolas Maduro: हथकड़ी में मादुरो की तस्वीर सामने आई
बता दें कि, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमला किया है। इस कार्रवाई में मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर मादुरो की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह USS इयो जिमा वॉरशिप पर दिखाई दे रहे थे।
Venezuela President Nicolas Maduro: बाद में व्हाइट हाउस से जुड़े रैपिड रिस्पांस ने वीडियो जारी किया, जिसमें मादुरो को हथकड़ी में दिखाया गया और न्यायिक प्रक्रिया के लिए ले जाया गया। वीडियो में मादुरो एनफोर्समेंट अफसरों को हैप्पी न्यू ईयर और गुड नाईट कहते हुए नजर आए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


