Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

पाकिस्तान ने T20 World Cup 2026 के लिए ICC को भेजी खिलाड़ियों की लिस्ट, बाबर और शाहीन को मौका, रिजवान बाहर

Asian News
T20 World Cup 2026
X

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी 20 खिलाड़ियों की प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। इस सूची में पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और ऑलराउंडर शादाब खान को शामिल किया गया है, जबकि पूर्व कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर रखा गया है, जिसने क्रिकेट जगत में चर्चा तेज कर दी है।

T20 World Cup 2026: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PCB ने यह प्रारंभिक सूची आईसीसी को 7 जनवरी की तय समयसीमा से पहले सौंप दी है। अब पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन इस 20 सदस्यीय स्क्वॉड को घटाकर 15 खिलाड़ियों की अंतिम टीम तैयार करेंगे। यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में पूरी की जाएगी।

T20 World Cup 2026: रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बार चयनकर्ताओं ने टीम संयोजन में बड़ा बदलाव किया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए उस्मान खान को प्राथमिक विकल्प माना जा रहा है, इसी वजह से मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं मिल पाई। वहीं, शाहीन शाह अफरीदी के बारे में उम्मीद जताई जा रही है कि वे अगले दो हफ्तों में घुटने की चोट से पूरी तरह उबर सकते हैं।

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की इस प्रारंभिक टीम में स्पिन गेंदबाजी पर खास जोर दिया गया है। स्क्वॉड में शादाब खान, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, उस्मान तारिक और माज सदाकत के रूप में कुल पांच स्पिनर शामिल हैं। हालांकि, स्पिनर सूफियान मुकीम और तेज गेंदबाज अहमद दानियाल को इस सूची में जगह नहीं मिली है।

T20 World Cup 2026: इस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। नियमों के अनुसार, सभी टीमें 31 जनवरी तक अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं, जिसके बाद केवल रिप्लेसमेंट की अनुमति होगी।

T20 World Cup 2026: गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन प्रक्रिया इस बार तीन सदस्यीय समिति के हाथों में है, जिसमें आकिब जावेद, आमीन डार और असद शामिल हैं। इन तीनों के पास समान अधिकार हैं और फिलहाल कोई चीफ सेलेक्टर नहीं है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अंतिम 15 में किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है और कौन बाहर रह जाता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019