Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Khan Sir : खान सर की मुश्किलें नहीं हो रही कम, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची एंकर अंजना ओम कश्यप, ठोका 2 करोड़ का मानहानि दावा, जानें पूरा मामला

khan-sir-khan-sirs-troubles-are-not-decreasing-anchor-anjana-om-kashyap-reached-the-delhi-high-court-filed-a-defamation-suit-of-2-crores-know-the-whole-matter
X

khan-sir-khan-sirs-troubles-are-not-decreasing-anchor-anjana-om-kashyap-reached-the-delhi-high-court-filed-a-defamation-suit-of-2-crores-know-the-whole-matter

Khan Sir : नई दिल्ली। टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने ऑनलाइन शिक्षक खान सर समेत कई यूट्यूब एजुकेटर्स के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। याचिका में दो करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कथित आपत्तिजनक सामग्री हटाने की अपील की गई है।

Khan Sir : विवाद की शुरुआत नीट पेपर लीक मामले पर आयोजित एक टीवी बहस से हुई। इस दौरान अंजना ओम कश्यप ने ऑनलाइन कोचिंग संस्थानों और कुछ चर्चित शिक्षकों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। आरोप है कि इसके बाद खान सर और अन्य यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर पत्रकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

Khan Sir : याचिका में कहा गया है कि अंजना ओम कश्यप को “बिकाऊ पत्रकार”, “चाटुकार”, “दलाल” और “फेक न्यूज की दुकान” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे उनकी व्यक्तिगत और पेशेवर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। टीवी टुडे नेटवर्क का भी दावा है कि इन टिप्पणियों से उसकी विश्वसनीयता प्रभावित हुई है।

Khan Sir : याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स पर मौजूद विवादित वीडियो और पोस्ट हटाने के निर्देश दिए जाएं। मामले की सुनवाई सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली है, जिस पर मीडिया और शिक्षा जगत की नजरें टिकी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019