Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: सीएम हाउस में 8 जनवरी को होगा जनदर्शन, सीधे जनता से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 8 जनवरी, गुरुवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में ‘जनदर्शन’ के माध्यम से प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन के जरिए मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे।

CG News: मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का निराकरण पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए ताकि जनता को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध समाधान मिल सके।

CG News: मुख्यमंत्री निवास में इस आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और बैठने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019