Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Police Suspended : विवेचना में लापरवाही पड़ी भारी, सिलियारी चौकी प्रभारी निलंबित

CG Police Suspended: Negligence in investigation proved costly, Siliari outpost in-charge suspended
X

CG Police Suspended: Negligence in investigation proved costly, Siliari outpost in-charge suspended

CG Police Suspended : रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए सिलियारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र दूबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक मामले की विवेचना में गंभीर लापरवाही पाए जाने के बाद की गई है।

CG Police Suspended : जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान उप निरीक्षक जितेन्द्र दूबे की कार्यप्रणाली में घोर लापरवाही सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने निलंबन का आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विवेचना संबंधी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

CG Police Suspended : विभागीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इस फैसले के बाद रायपुर ग्रामीण पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत समीक्षा भी की जा रही है और आवश्यक होने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019