US Venezuela Row
US Venezuela Row: नई दिल्ली/काराकास: वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा एवं भलाई के प्रति प्रतिबद्धता दोहराता है। मंत्रालय ने सभी पक्षों से अपील की कि मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद से करें, ताकि क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनी रहे। किसी भी हिंसा से हालात बिगड़ सकते हैं।
US Venezuela Row: भारत ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहां मौजूद भारतीयों से सतर्क रहने, आवाजाही सीमित रखने और काराकास स्थित दूतावास से संपर्क में रहने को कहा गया है।
US Venezuela Row: इसी बीच, चीन ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। चीनी विदेश मंत्रालय ने मादुरो दंपति की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा तत्काल रिहाई की मांग की। चीन ने कहा कि अमेरिका को वेनेजुएला सरकार गिराने की कोशिशें रोककर कूटनीतिक वार्ता से मुद्दे हल करने चाहिए।
इस घटनाक्रम से क्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल उठे हैं, जबकि स्टारलिंक ने संकट में लोगों की मदद के लिए 3 फरवरी तक मुफ्त इंटरनेट सेवा की घोषणा की है।

