Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत की आशंका

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। पंडरी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Raipur City News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मालगाड़ी को रोका गया, वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Raipur City News : सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है।

Raipur City News : फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना भेज रही है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019