Explosion in stone mine in Dhenkanal: ढेंकनाल। ओडिशा के ढेंकनाल जिले में पत्थर की खदान में हुए तेज धमाके से कई लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। यह विस्फोट मोटांगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर के पास स्थित एक खदान में हुआ।
Explosion in stone mine in Dhenkanal: विस्फोट की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। ओडापाड़ा तहसीलदार मोटांगा पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। एहतियात के तौर पर खदान के आसपास आवाजाही रोक दी गई है। मोटांगा थाने के प्रभारी निरीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी पूरी रात मौके पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लेते रहे।
Explosion in stone mine in Dhenkanal: बिना अनुमति हो रहा था विस्फोट
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खदान में विस्फोट करने की कोई वैध अनुमति नहीं थी। जिला खनन कार्यालय ने 8 सितंबर 2025 को ही पट्टाधारक को नोटिस जारी कर विस्फोट की अनुमति न होने के चलते खदान बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कथित तौर पर विस्फोट की गतिविधियां जारी रहीं, जिससे यह हादसा हुआ।
Explosion in stone mine in Dhenkanal: कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका
धमाके के बाद खदान के अंदर मिट्टी का एक हिस्सा ढहने की सूचना है। अधिकारियों को आशंका है कि विस्फोट के समय खदान में मौजूद कुछ मजदूर मलबे के नीचे फंस सकते हैं। फिलहाल राहत और तलाशी अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


