Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आए रेलवे टेक्नीशियन की मौत

CG News
X

CG News : दुर्ग। रविवार सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने रेलवे कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत प्लेटफॉर्म नंबर 6 के पास ड्यूटी पर तैनात रेलवे टेक्नीशियन अजय कुमार की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, अजय कुमार टेक्नीशियन ग्रेड-1 (ट्रेन लाइटिंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे और सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर थे। सुबह करीब 9 बजे किलोमीटर संख्या 865/27 (रायपुर एंड) के पास से गुजर रही खाली मालगाड़ी (N/BOX EMPTY) के दौरान यह हादसा हुआ।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को अलर्ट किया। RPF, जीआरपी दुर्ग और स्थानीय रेलवे स्टाफ की मदद से करीब 9:50 बजे शव को ट्रैक से हटाकर मर्चुरी भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच रेलवे प्रशासन और जीआरपी द्वारा की जा रही है। सहकर्मियों के अनुसार, अजय कुमार एक मेहनती और जिम्मेदार कर्मचारी थे। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर शोक का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019