Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा : रिटायर्ड आर्मीमैन निकला गैंग का मास्टरमाइंड, सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1.11 लाख

Asian News
MP News : इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा : रिटायर्ड आर्मीमैन निकला गैंग का मास्टरमाइंड, सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1.11 लाख
X

MP News : इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा : रिटायर्ड आर्मीमैन निकला गैंग का मास्टरमाइंड, सांवरिया सेठ को चढ़ाए 1.11 लाख

MP News : इंदौर। इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में 24 मई को हुई 29 लाख 65 हजार रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले का मास्टरमाइंड एक रिटायर्ड आर्मीमैन निकला है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

MP News : रिटायर्ड आर्मीमैन था गैंग का सरगना

पुलिस जांच में सामने आया कि लूट का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर मुकाती है। वह सीधे तौर पर लूटे गए कारोबारी मुकुल अग्रवाल के यहां काम नहीं करता था, लेकिन एक अन्य स्क्रैप कारोबारी के यहां काम करने के दौरान उसे मुकुल अग्रवाल के कारोबार, कलेक्शन सिस्टम और रोजाना होने वाले बड़े लेन-देन की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने प्रवीण, अमर, फिरोज और कपिल भंडारी के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। आर्थिक तंगी और महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने यह वारदात की।

MP News : सांवरिया सेठ मंदिर में चढ़ाया चढ़ावा

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लूट के बाद सभी आरोपी राजस्थान के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचे और वहां 1 लाख 11 हजार रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। इसके बाद वे अलग-अलग राज्यों में फरार हो गए थे।

MP News : कई राज्यों में दबिश, बरामदगी जारी

इंदौर पुलिस ने महाराष्ट्र और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की रकम से खरीदी गई करीब ढाई लाख रुपये की कार और 22 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शेष राशि की तलाश जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019