Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Odisha: ढेंकानाल में अवैध पत्थर खदान में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत; कई के फंसे होने की आशंका

Odisha
X

Odisha

Odisha: ढेंकानाल: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में गोपालपुर गांव के पास एक अवैध पत्थर खदान में शनिवार देर रात हुए भीषण विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। जिलाधिकारी आशीष ईश्वर पाटिल ने बताया कि मौके से दो शव बरामद किए गए हैं। एक मृतक बालासोर जिले का निवासी था, जबकि दूसरे की पहचान क्योंझार या मयूरभंज जिले से होने की संभावना है। दोनों की पहचान प्रक्रिया जारी है।

Odisha: प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खदान में ब्लास्टिंग की अनुमति सितंबर 2025 में ही समाप्त हो गई थी, जबकि लीज दिसंबर 2025 में खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद अवैध रूप से खनन और विस्फोट किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने कहा कि लीजधारकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा।

Odisha: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस, ओड्राफ टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को संवेदना जताई और हादसे की जांच तथा मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019