UP Sanskrit Board Exam 2026
UP Sanskrit Board Exam 2026: लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 28 फरवरी तक चलेंगी। इस परीक्षा में प्रदेश भर से 56,358 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परिषद ने इसके लिए लगभग 250 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है।
UP Sanskrit Board Exam 2026: परीक्षा में 1102 संस्कृत विद्यालयों के छात्र शामिल होंगे। पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) के 21,906, उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) के 19,751, उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) के 14,145 तथा डिप्लोमा कोर्स के 556 छात्र। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक।
UP Sanskrit Board Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 19 फरवरी को अनिवार्य संस्कृत विषय का पेपर होगा, जिसमें सर्वाधिक छात्र शामिल होंगे। परिषद सचिव शिवलाल ने बताया कि पूरा कार्यक्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है तथा सभी विद्यालयों को आवश्यक तैयारी के निर्देश जारी किए गए हैं।
UP Sanskrit Board Exam 2026: नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यालय से वेबकास्टिंग की जाएगी, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी अनिवार्य होंगे। प्रश्नपत्र डबल लॉक आलमारी में रखे जाएंगे और कड़ी सुरक्षा में वितरित किए जाएंगे। केंद्रों पर बिजली एवं इंटरनेट की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

