Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार से बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को तेलंगाना-कर्नाटक शिफ्ट करने की तैयारी

Asian News
बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार से बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को तेलंगाना-कर्नाटक शिफ्ट करने की तैयारी
X

बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार से बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को तेलंगाना-कर्नाटक शिफ्ट करने की तैयारी

MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है। इसी आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है और उन्हें तेलंगाना तथा कर्नाटक भेजने की तैयारी की जा रही है।

MP News: भाजपा ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन से होगा। हालांकि भाजपा के पास तीसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है, लेकिन तीसरे उम्मीदवार की एंट्री ने चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है।

MP News: कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा उनके विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। इसी को देखते हुए पार्टी अपने विधायकों को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह की टूट-फूट से बचाने के लिए उन्हें प्रदेश से बाहर भेजने की रणनीति बना रही है।

MP News: वोटों का गणित

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए 228 विधायक ही मतदान कर सकेंगे। विजयपुर के विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर रोक है, जबकि बीना विधायक निर्मला सप्रे का रुख अभी स्पष्ट नहीं है। इन दोनों वोटों का संभावित नुकसान कांग्रेस को हो सकता है। विधानसभा में एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के पास है, जबकि एक सीट रिक्त है।

MP News: वर्तमान में भाजपा के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 64 विधायक हैं, लेकिन प्रभावी वोटों की संख्या 62 मानी जा रही है। राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार की जीत के लिए कम से कम 58 वोटों की आवश्यकता होगी।

MP News: संख्या बल के आधार पर भाजपा की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन तीसरी सीट के लिए उसे करीब 10 अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ेगी। वहीं कांग्रेस के पास एक सीट सुरक्षित करने के बाद भी 4 वोट बचेंगे।

MP News: ऐसे में यदि क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो मीनाक्षी नटराजन की जीत का रास्ता आसान माना जा रहा है। हालांकि भाजपा के तीसरे उम्मीदवार के मैदान में उतरने से सियासी समीकरणों और जोड़-तोड़ की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019