Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

UP News : बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढही, दबने से मां-बेटी की मौत, मासूम जिंदगी के लिए जूझ रहा

UP News: Rain causes mud house wall to collapse, mother and daughter die from being crushed, innocent child battling for life
X

UP News: Rain causes mud house wall to collapse, mother and daughter die from being crushed, innocent child battling for life

UP News : अमेठी। जिले के जामो थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां रातों-रात एक परिवार की खुशियां मलबे में दफन हो गईं। कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मां और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

UP News : यह दर्दनाक हादसा घाटमपुर के पूरे परमेश्वरी गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार रात में अपने कच्चे मकान में सो रहा था। इसी दौरान अचानक मकान की कमजोर दीवार ढह गई और उसके नीचे परिवार के सदस्य दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

UP News : ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने 35 वर्षीय कमलेश कुमारी और उनकी 7 वर्षीय बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 8 वर्षीय बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

UP News : स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019