Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KBC 17: बीजापुर के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ के दूसरे करोड़पति, Big B ने डिनर पर बुलाया घर

Asian News
KBC 17: बीजापुर के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास बने ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ के दूसरे करोड़पति, Big B ने डिनर पर बुलाया घर
X

KBC 17: मुंबई/बीजापुर। माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खुशखबरी आई है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के चर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-17’ (KBC 17) में सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन में तैनात इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने एक करोड़ रुपये का सवाल चंद सेकंड में हल कर इतिहास रच दिया। उनका तेज़ दिमाग, आत्मविश्वास और सहज निर्णय ने न केवल शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को हैरान कर दिया, बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शकों को भी दंग कर दिया।

KBC 17: रांची के निवासी बिप्लव बिस्वासने ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में ही उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने सहर्ष स्वीकार किया। खेल के दौरान बिप्लव ने अपने साथी जवानों के बलिदान का भावुक होकर जिक्र किया और बताया कि जंगलों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनाती ने उनकी सोच और धैर्य को मजबूत किया है।

KBC 17: सटीक निर्णय और लाइफलाइन का प्रभावी इस्तेमाल

बिप्लव ने पांच लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के हल किए। 12.50 लाख रुपये के सवाल पर उन्होंने ‘ऑडियंस पोल’ का सहारा लिया, 25 लाख के सवाल में ‘संकेतसूचक’ और 50 लाख रुपये के सवाल में ‘50-50’ लाइफलाइन का उपयोग किया।

KBC 17: लेकिन, जैसे ही एक करोड़ रुपये का सवाल आया, बिप्लव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा,” और सीधे ऑप्शन डी का चयन किया। जवाब बिल्कुल सही निकला और बिप्लव सेकंडों में एक करोड़ रुपये के विजेता बन गए।

KBC 17: एक करोड़ का सवाल और अविश्वसनीय ज्ञान

एक करोड़ रुपये का सवाल था – “स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था?”। इसका सही उत्तर था ‘इसेयर’ (Isère)। बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है, जो उनके अद्भुत ज्ञान और तैयारी का परिचायक था। इस जवाब ने न केवल दर्शकों को चौंका दिया, बल्कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छुपा नहीं पाए।

KBC 17: अमिताभ बच्चन ने आमंत्रित किया परिवार सहित डिनर के लिए

बिप्लव की जानकारी और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार सहित अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही बिप्लव को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और कार भी मिली। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ सीआरपीएफ, बल्कि पूरे अंचल और देश को गर्व महसूस कराया है।

KBC 17: बिप्लव के इस जीत से माओवाद प्रभावित क्षेत्र में रहकर भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा और हौसले का संदेश गया है। उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासन ने यह साबित किया कि कठिन परिस्थितियों में भी व्यक्ति उत्कृष्टता प्राप्त कर सकता है। बिप्लव की यह उपलब्धि पूरे देश में उनके परिवार, साथियों और सुरक्षा बलों के लिए गर्व का क्षण है।

KBC 17: स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

बीजापुर जिले में उनके इस योगदान और उपलब्धि की चर्चा व्यापक स्तर पर हो रही है। स्थानीय प्रशासन और CRPF के अधिकारी बिप्लव बिस्वास की प्रशंसा कर रहे हैं। उनका प्रदर्शन न केवल प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समर्पण, तैयारी और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बिप्लव बिस्वास की यह कहानी सुरक्षा बलों में सेवा करते हुए ज्ञान और प्रतिभा के अनूठे मिश्रण का प्रतीक है। उनके इस सफलता ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019