Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

CG Accident: High speed Hiva hits bike, youth dies on the spot
X

CG Accident: High speed Hiva hits bike, youth dies on the spot

CG Accident : कवर्धा। जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। लोहारा थाना क्षेत्र के बानो बैरियल के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

CG Accident : मिली जानकारी के अनुसार, जमुनिया निवासी अर्जुन बैगा अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक हाइवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और भारी वाहन उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CG Accident : घटना की सूचना मिलते ही लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019