Mahakumbh 2025 : हर घर पहुंचेगा प्रयागराज महाकुंभ का गंगा जल.....
भोपाल : Mahakumbh 2025 : भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र गंगा जल हर घर तक पहुंचाया जाएगा। इसी क्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने गंगा जल से भरे टैंकर का विधिवत पूजन किया। प्रयागराज से लाया गया
Mahakumbh 2025 : यह गंगा जल बोतलों में पैक कर निःशुल्क हर घर तक पहुंचाया जाएगा। मंत्री विश्वास सारंग ने खुद इस पवित्र जल का पूजन कर इसकी शुरुआत की। भोपाल के अन्ना नगर में गंगा जल का भव्य स्वागत किया गया।
रहवासियों ने पुष्पवर्षा की और ढोल-नगाड़ों के साथ इस पवित्र जल का अभिनंदन किया। मंत्री सारंग ने कहा कि यह जल आस्था का प्रतीक है और इसे हर परिवार तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

