Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Mandir donation theft case: बैंक तक पहुंची अयोध्या चढ़ावा चोरी की जांच, 6–7 बैंकों को नोटिस, अकाउंट और लॉकरों की होगी जांच

Asian News
Ram Mandir donation theft case: बैंक तक पहुंची अयोध्या चढ़ावा चोरी की जांच, 6–7 बैंकों को नोटिस, अकाउंट और लॉकरों की होगी जांच
X

Ram Mandir donation theft case: Investigation reaches banks; notices issued, accounts and lockers examined.

Ram Mandir donation theft case: अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंक तक पहुंच गई है। पुलिस ने मामले में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 6 से 7 बैंकों को नोटिस जारी किया है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रमुख हैं।

Ram Mandir donation theft case: जांच एजेंसियों ने इन बैंकों से ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकरों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का विस्तृत रिकॉर्ड मांगा है। उद्देश्य यह पता लगाना है कि दान राशि का प्रवाह किन-किन स्तरों से होकर गुजरा और क्या किसी चरण में वित्तीय अनियमितता हुई। इसके साथ ही ट्रस्ट और आरोपियों से जुड़े लोगों के बैंकिंग एवं वित्तीय रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है।

Ram Mandir donation theft case: सूत्रों के अनुसार, बैंक कर्मचारियों और कैश हैंडलिंग में शामिल स्टाफ की भूमिका की भी जांच हो रही है। इस पूरे मामले में एसबीआई की शाखा से जुड़े दो कर्मचारी रत्नेश और गगनदीप भी जांच के दायरे में हैं। बताया जा रहा है कि इनके अधीन कार्यरत छह आउटसोर्सिंग कर्मचारी भी इस प्रक्रिया में शामिल थे।

Ram Mandir donation theft case: पुलिस ने इन सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इन्हीं लोगों की जिम्मेदारी दान की गिनती, उसकी सुरक्षा और उसे बैंक तक सुरक्षित पहुंचाने की थी। इनमें सुभाष और टीन्नु को छोड़कर बाकी सभी आरोपी आउटसोर्सिंग स्टाफ से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Ram Mandir donation theft case: इसी क्रम में अयोध्या पुलिस की टीम एसबीआई की नया घाट शाखा भी पहुंची, जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य बैंक खाता संचालित होता है। पुलिस ने बैंक स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019