Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : दंतैल हाथी ने भैंस तलाशने गए युवक को पटक-पटककर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल

CG News : दंतैल हाथी ने भैंस तलाशने गए युवक को पटक-पटककर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल
X

CG News: Tusked elephant repeatedly slams and kills a young man who had gone looking for a buffalo; panic grips the village.

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वन मंडल के जड़गा रेंज अंतर्गत धवलपुर गांव में दंतैल हाथी के हमले में एक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

CG News : जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत धवलपुर के बंधवापारा निवासी संतोष सिंह (35 वर्ष) अपनी भैंस की तलाश में जंगल गया था। इसी दौरान उसका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। बताया जा रहा है कि हाथी ने युवक को सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

CG News : स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से करीब 15 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, इसके बावजूद वन विभाग की ओर से समय रहते प्रभावी चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे वन विभाग की कथित लापरवाही पर कार्रवाई तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

CG News : फिलहाल वन विभाग ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील कर रहा है और हाथियों की लगातार निगरानी किए जाने की बात कह रहा है। वहीं इलाके में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019