निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका.....देखें वीडियो
बस्तर : निकाय चुनाव : बस्तर समेत पूरे प्रदेश में निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरो पर है ….और आज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करने खुद प्रदेश के मुख्य विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचकर रोड शो में शामिल हुए जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है क्योंकि 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दमन थाम लिया है ….
निकाय चुनाव : दरअसल दोनों ही मुख्य दल चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच पूरी ताकत झोंकने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे है इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगातार भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए चिंता बढ़ा रहा है हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है
कि ऐसे कार्यकर्ता जो सत्ता के लोभी है उनके कांग्रेस छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा पर ऐन चुनाव से पहले इस तरह लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कांग्रेस को छोड़ भाजपा में जाने से कांग्रेस को नुकसान तो होता नजर रहा है…

