Wayanad Lok Sabha by-election : 14 लाख मतदाताओं के हाथ में प्रियंका समेत 16 प्रत्याशियों की किस्मत...
कांग्रेस का केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के साथ गठबंधन है। प्रियंका गांधी का मुख्य मुकाबला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार नव्या हरिदास से है वायनाड सीट 2008 में अस्तित्व में आई और तब से यह कांग्रेस का गढ़ रही है 2019 में राहुल गांधी ने यहां से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 में उन्होंने 3.64 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की
इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी के सामन न केवल सीट बरकरार रखने की चुनौती है, बल्कि अपने भाई राहुल गांधी द्वारा स्थापित जीत के अंतर को बनाए रखने या बढ़ाने की भी चुनौती ह। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस उपचुनाव के नतीजे न केवल केरल की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण होंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसके प्रभाव देखे जाएंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


