Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

DC vs GT IPL 2026: गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 रन का टारगेट, गिल-बटलर और सुंदर ने ठोकी फिफ्टी

Asian News
DC vs GT IPL 2026
X

DC vs GT IPL 2026

DC vs GT IPL 2026: नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 70 रन बनाए और टीम के टॉप स्कोरर रहे।

DC vs GT IPL 2026: गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर ने तेज अंदाज में खेलते हुए 27 गेंदों में 52 रन बनाए और गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की अहम साझेदारी की। बटलर को कुलदीप यादव ने बोल्ड किया।

DC vs GT IPL 2026: मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 55 रन बनाए, जिससे टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा। अंत में ग्लेन फिलिप्स 14 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि राहुल तेवतिया 1 रन ही बना सके। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों को ज्यादा सफलता नहीं मिली।

DC vs GT IPL 2026: इससे पहले अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई, जबकि कुमार कुशाग्र को बाहर रखा गया।

DC vs GT IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019