Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking: शिक्षा मंत्री की 751 प्राचार्यों संग बैठक कल, न‌ए सत्र से आत्मानंद स्कूलों को बंद करने के फैसले पर हो सकता है बड़ा ऐलान

CG Breaking
X

CG Breaking: रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने गुरुवार 9 मार्च को राज्यभर के लगभग 751 विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई है। बैठक में वे, न‌ए सत्र से कांग्रेस शासन काल में शुरू हुए स्वामी आत्मानंद स्कूलों को बंद करने के निर्देश दे सकते हैं। बता दें कि शिक्षामंत्री बजट सत्र में इन स्कूलों में न‌ए सत्र से प्रवेश न देने की घोषणा कर चुके हैं। इसके अलावा बैठक में शिक्षा का अधिकार एक्ट में एडिमिशन नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के फैसले पर चर्चा होगी।

Swami Atmanand Schools to Close from New Academic Session

CG Breaking: बैठक दोपहर को दीनदयाल ऑडिटोरियम में होगी। इससे पहले वे औपचारिक रूप से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के शैक्षणिक कार्यों की समीक्षा करेंगे और उसके बाद स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बारे लिए गए फैसले की जाककारी देंगे। बताया गया है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों की जगह केंद्र प्रवर्तित पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे।

CG Breaking: बैठक में आगामी शिक्षा सत्र के बोर्ड परीक्षा परिणामों के लक्ष्य निर्धारण, नीट (NEET) एवं जी (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों की भागीदारी और सफलता बढ़ाने की रणनीति, प्रवेश प्रक्रिया, अंग्रेजी भाषा दक्षता में सुधार के प्रयास, पीटीए बैठकों की समीक्षा, पालक-अधिकारियों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

CG Breaking: इसी प्रकार सह-शैक्षणिक गतिविधियों की उपलब्धियां, विद्यालयों के आकर्षक शैक्षणिक वातावरण निर्माण, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय के उपयोग, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार तथा नवाचार गतिविधियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहने को कहा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019