Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : लिव-इन रिश्ते का खौफनाक अंत, मंगलसूत्र बना मौत का फंदा, साथी ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : रायगढ़। जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां साथ रह रहे युवक ने ही अपनी महिला साथी की गला घोंटकर हत्या कर दी। कोतरारोड़ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime : घटना की शुरुआत जिंदल अस्पताल पतरापाली से मिली एक आकस्मिक मौत की सूचना से हुई। मृतिका धनेश्वरी विश्वकर्मा को अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मामला सामान्य मौत का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

CG Crime : जांच के दौरान पुलिस का शक मृतिका के साथ रह रहे युवक विकेश कुमार बरेठ पर गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि दोनों पिछले चार साल से किरोड़ीमल नगर में पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे, लेकिन महिला का अपने पति से तलाक नहीं हुआ था और इलाज को लेकर भी अक्सर विवाद होता था।

CG Crime : घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर विकेश ने पहले थप्पड़ मारा और जब धनेश्वरी जाने लगी तो पीछे से मंगलसूत्र खींच लिया, जिससे उसका गला दब गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घबराकर आरोपी उसे अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019